सन् 1997-महाविद्यालय एवं विभाग की स्थापना।
पाठयक्रम का उदद्ेश्यः-उच्च शिक्षा में पाठ्यक्रमों को सामाजिक प्रासंगिकता देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अनुशंसित मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार आधार पाठ्यक्रम (हिन्दी भाषा) की शुरूवात हुई। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सम्प्रेषण कौशल के विकास के साथ ही साथ, विभिन्न विषयों की बुनियादी अवधारणाओं का ज्ञान तथा देश की संस्कृत, विरासत, भारतीय जीवन मूल्य और समाज व्यवस्था, राष्ट्रिय उपलब्धियों और विकास की दिशाओं के साथ विश्व के आधुनिक परिदृश्य का बोध जागृत करना है।
पाठ्यक्रम संचालित - समस्त स्नातक पाठ्यक्रमों में अनिवार्य विषय (यथा-बी.एस.सी.,
बी.काॅम., बी.बी.ए.- द्वितीय सेमेस्टर), बी.ए.-हिन्दी साहित्य
पाठ्यक्रम द्वारा अवसरो की उपलब्धता:-
1. सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में हिन्दी अनुवादकों एवं हिन्दी अधिकारियों की नियुक्ति।
2. बैंकों में हिन्दी अधिकारियों की नियुक्ति
3. प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में विभिन्न पदों में नियुक्ति।
4. फिल्म, दूरदर्शन, विज्ञापन, डिस्कवरी चैनल आदि में हिन्दी में डबिंग करने हेतु नियुक्ति।
5. कुछ बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा हिन्दी भाषा के जानकारों को प्राथमिकता।
6. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिन्दी माध्यम की सुविधा।
7. विभिन्न खेलों हेतु कमेन्टेटर की नियुक्ति।
8. स्कूलों, महाविद्यालयो, विश्वविद्यालयों में हिन्दी अध्यापन-प्राध्यापन हेतु शिक्षकों - प्राध्यापकों के रूप में नियुक्ति।